UP Weather : आज 40 जिलों में बारिश-तेज हवा का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, जल्द खत्म होगा मानसून का इंतजार, जानें IMD ताजा अपडेट

आज सोमवार को पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में बारिश होगी । मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
IMD Weather Update

उत्तर प्रदेश में सोमवार को 44 जिलों के लिए आंधी व बारिश का ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है।इस दौरान पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड में मौसम बदला रहेगा।आज पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा।30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।6 जून से फिर मौसम शुष्क होगा और भीषण गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।

यूपी मौसम विभाग पूर्वानुमान

चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के चलते बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से नमी आ रही है और प्रदेश में बादल बारिश की स्थिति बनी हुई है।फिलहाल 4 जून तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। 4 जून तक पश्चिमी और पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। 5 जून को पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी होगी लेकिन पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तेज आंधी (40–60 किलोमीटर/घंटा) भी देखने को मिल सकती है। 6 जून से फिर मौसम शुष्क होने लगेगा।

आज इन जिलों में बारिश आंधी का अलर्ट

  • देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में मेघगर्जन/ वज्रपात।
  • देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में झोंकेदार हवाएं।

अगले हफ्ते हो सकती है यूपी में मानसून की दस्तक

केरल समय से 10 दिन पहले दक्षिण पश्चिम मानसून की दस्तक देने के बाद उत्तर प्रदेश में अगले 10-15 दिनों में मानसून के पहुंचने का अनुमान है। संभावना है कि 13 से 15 जून के बीच मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। सामान्य रूप से उत्तर प्रदेश में मानसून के 15 -20 जून को आता है, लेकिन इस बार समय से पहले मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है।इस बार प्रदेश में सामान्य से अच्छी बारिश होने की संभावना है।

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews