Hindi News

UP Weather :आज 25 जिलों में बारिश-आंधी-बिजली का अलर्ट, गिर सकते है ओले, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
प्रदेश में 7 मई तक बारिश, बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना है।
UP Weather :आज 25 जिलों में बारिश-आंधी-बिजली का अलर्ट, गिर सकते है ओले, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

UP Weather Update: मई का महीना लगते ही उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई और कहीं कहीं ओले भी गिरे। फिलहाल 6-7 मई तक मौसम का मिजाज यूहीं बना रहेगा।आज शुक्रवार को प्रदेश के दोनों हिस्सो में कहीं-कहीं पर बारिश की संभावना जताई गई है।

इस दौरान पश्चिमी यूपी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान  और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।सीएम योगी ने संबंधित जिलों के डीएम से ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर भरपाई करने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, झांसी, ललितपुर ,सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बारिश , मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलने की संभावना जताई गई है।

6-7 मई तक जारी रहेगा बारिश का दौर

प्रदेश में 7 मई तक बारिश, बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना है। 2 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। 5 मई तक कई जगहों पर झमाझम बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 6 मई को एक या दो जगहों पर बारिश हो सकती है।7 मई से मौसम साफ होने लगेगा।

UP Weather : आज कहां कितना रहेगा तापमान

  • बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी और ललितपुर ,लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्‍नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्‍नाव, लखनऊ, बाराबांकी।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी , ललितपुर ,लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई।
  • फर्रुखाबाद, कन्‍नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्‍नाव, लखनऊ, बाराबांकी, रायबरेली, अमेठी, औरैया, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्‍ती, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा, सुलतानपुर, अयोध्‍या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महराजगंज, बहराइच।
  • बस्‍ती, और बलिया , रायबरेली, अमेठी, औरैया, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्‍ती, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा, सुलतानपुर, अयोध्‍या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महराजगंज, बहराइच, बस्‍ती, और बलिया में ताप सूचकांक 40-50℃ के बीच रहने की संभावना है।

UP Weather Report Today

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews