UP Weather : आज 33 जिलों में बारिश की चेतावनी, मेघगर्जन-कोहरा और बिजली गिरने चमकने के भी आसार, जानें IMD का नया अपडेट

20 व 21 फरवरी को मौसम में बदलाव हाेने के आसार हैं। आज गुरूवार को 33 जिले व आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।इस दौरान मेघगर्जन और बिजली गिरने चमकने के भी आसार है।
UP Weather

UP Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के सक्रिय होने से आज 20 फरवरी को यूपी के 30 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान बिजली गिरने चमकने, तेज हवाएं और मेघगर्जन की संभावना है। प्रदेश के दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा छाने के भी आसार है।

आने वाले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का उछाल और उसके बाद उसमें 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। गुरुवार को लखनऊ में सुबह-शाम हल्की धुंध और कोहरा छाया रहेगा। दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद और कन्नौज ,बाराबंकी, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, पीलीभीत।
  • शाहजहांपुर, बदायूं , बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस और कासगंज, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड और गौतमबुद्ध नगर में बारिश के साथ बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।
  • बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में वज्रपात के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

UP Weather : 24 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम

  • 20 फरवरी को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश होने के साथ ही गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेगी। इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा छाने के आसार हैं।
  • 21, 22, 23 , 24  और 25 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ बना रहने के साथ ही देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा छा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews