
UP Weather Update :आज गुरूवार को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। अगले 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है।राजधानी लखनऊ में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे।दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इधर, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी 24 सितंबर से प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों से शुरू हो गई है।इस हफ्ते बिजनौर ,आगरा, बरेली , झांसी और मैनपुरी से भी विदा होने का अनुमान है।कानपुर, लखनऊ ,प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी से 3 से 4 अक्टूबर तक मानसून की वापसी संभव है।
आज इन जिलों में होगी बारिश
पूर्वांचल के सोनभद्र, चंदौली, मीरजापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर महाराज गंज और सिद्धार्थनगर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश ।
30 सितंबर तक चलेगा वर्षा का दौर
लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक, 26 से 30 सितंबर तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 26 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें की संभावना जताई गई है। 27 से 29 सितंबर को भी प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश के आसार हैं। 30 सितंबर को पश्चिमी में कहीं कहीं और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।1 जून से 21 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 730.4 मिमी के सापेक्ष 695.7 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई।
24 से 30 सितंबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम
- 25-09-2025: पश्चिमी में मौसम शुष्क / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 26-09-2025: पश्चिमी में कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 27-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 28-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 29-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 30-09-2025: पश्चिमी में कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
UP Weather Forecast Till 30 September

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

