UP Weather : आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, 2 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम, पढ़े IMD का अपडेट

बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के कारण पूरे हफ्ते पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश केजिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के भी आसार है।
weather update

उत्तर प्रदेश में 2 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है, इसके बाद मानसून की विदाई होगी। आज 26 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में इन दिनों अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार है और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। अगले पांच दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लखनऊ में अधिकतम तापमान लगभग 34 °C से 35 °C के बीच रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान लगभग 27 °C से 28 °C तक रहने का अनुमान है।

आज इन जिलों में होगी बारिश

  • ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र में गरज चमक के साथ बारिश ,मेघ गर्जन और वज्रपात का यलो अलर्ट ।
  • हमीरपुर, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, चंदौली, गाजीपुर, बलिया मऊ, संत रविदास नगर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, प्रयागराज ,
  • प्रतापगढ़ में एक या दो जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश ।
    नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, मेरठ, आगरा, लखनऊ में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

2 अक्टूबर तक चलेगा वर्षा का दौर

लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक, 26 से 30 सितंबर तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 26 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें की संभावना जताई गई है। 27 से 29 सितंबर को भी प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश के आसार हैं। 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पश्चिमी में कहीं कहीं और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

4 अक्टूबर तक होगी पूरे यूपी से मानसून की वापसी

1 जून से 24 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 730.4 मिमी के सापेक्ष 695.7 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई।दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी 24 सितंबर से प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों से शुरू हो गई है।इस हफ्ते बिजनौर ,आगरा, बरेली , झांसी और मैनपुरी से भी विदा होने का अनुमान है।कानपुर, लखनऊ ,प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी से 3 से 4 अक्टूबर तक मानसून की वापसी संभव है।

2 अक्टूबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 25-09-2025: पश्चिमी में मौसम शुष्क / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 26-09-2025: पश्चिमी में कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 27-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें, मेघगर्जन वज्रपात ।
  • 28-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 29-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 30-09-2025: पश्चिमी में कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।

UP Weather Forecast Till 2 October

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews