UP Weather : 48 घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट, कोल्ड डे की भी चेतावनी, जानें शहरों का हाल- IMD अपडेट

उत्तर प्रदेश में रविवार सोमवार को 50 से ज्यादा जिलों में घने से अति घने कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।फिलहाल 27-28 दिसंबर तक मौसम के यूही बने रहने का अनुमान है।
up Weather

UP Weather Forecast : पिछले एक हफ्ते से उत्तर प्रदेश कोहरे की चपेट में है।सर्द हवाएं भी चल रही है जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। अगले 48 घंटों के लिए घने से अति घने कोहरे का येलो ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ जिलों में शीत दिवस की भी चेतावनी जारी की गई है। हालांकि इस दौरान मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क रहेगा। आने वाले दो तीन दिनों में अधिकतम तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है लेकिन न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होगी और उसके बाद फिर से 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जायेगी।फिलहाल 27 दिसंबर तक कोहरे और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।

शनिवार को कई जिलों में बनी रही कोल्ड डे की स्थिति

शनिवार को गाज़ियाबाद, आगरा, कानपुर और प्रयागराज में दृश्यता शून्य रही। लखनऊ, बाराबंकी, वाराणसी, बहराइच, सुल्तानपुर, गाजीपुर, बस्ती, बरेली, शाहजहांपुर और नजीबाबाद, हरदोई, बलिया, चुर्क, गोरखपुर, प्रयागराज, गाज़ीपुर, मुरादाबाद, इटावा और आगरा में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।लखनऊ में भी धूप नहीं खिली और सुबह व शाम कोहरा छाया रहा, हालांकि कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही देखने को मिली। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्यिसयस रिकार्ड किया गया ।

रविवार को कहां कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम

  • आज 21 दिसंबर को कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ ,गोरखपुर , बलिया, देवरिया,, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में शीत दिवस की चेतावनी जारी की गई है।
  • कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी और उसके आसपास के इलाकों में घना से अति घना कोहरा छाने की संभावना है।
  • बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद , कन्नौज ,कानपुर देहात, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर,, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा छाने के आसार है।

21 से 27 दिसंबर तक ऐसा रहेगा यूपी का मौसम

  1. 21-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ पश्चिमी यूपी में घना कोहरा और पूर्वी यूपी में घने से अति घना कोहरा
  2. 22-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ पूर्वी यूपी में घने से अति घना कोहरा
  3. 23-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ पश्चिमी व पूर्वी यूपी हिस्से में कहीं कहीं घना कोहरा
  4. 24-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ पश्चिमी व पूर्वी यूपी हिस्से में कहीं कहीं घना कोहरा
  5. 25-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ पश्चिमी व पूर्वी यूपी हिस्से में कहीं कहीं घने से अति घना कोहरा
  6. 26-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/पश्चिमी व पूर्वी यूपी हिस्से में कहीं कहीं घने से अति घना कोहरा
  7. 27-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ पश्चिमी व पूर्वी यूपी हिस्से में कहीं कहीं घने से अति घना कोहरा

UP Weather Forecast Till 27 December

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews