UP Weather : आज सोमवार को कई जिलों में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, पढ़े मौसम विभाग का अपडेट

पूर्वी यूपी में 1 जून से लेकर 20 जुलाई तक अनुमानित बारिश 294 के सापेक्ष 246 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 16% कम है। पश्चिमी हिस्से में 226 के सापेक्ष 303 मिमी बारिश दर्ज की गई जो सामान्य से 34% अधिक है।
up weather

आज सोमवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। । इस दौरान दोनों हिस्सों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।अगले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम/न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

फिलहाल 26 जुलाई तक प्रदेश के दोनों संभागों में बारिश का दौर जारी रहेगा। सोमवार को लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी और कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पूर्वी यूपी में मंगलवार और लखनऊ के आसपास के जिलों में बुधवार को मध्यम से भारी होने की संभावना जताई गई है।  पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार से दो दिन अच्छी बारिश के भी संकेत हैं।

सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बागपत, मेरठ, अमरोहा, रामपुर, बरेली और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज , सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बांदा, बहराइच, चित्रकूट, कौशाम्बी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, सहारनपुर , शामली,मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और औरैया में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना।

जानिए पूरे हफ्ते के यूपी के मौसम का हाल

  • 21-07-2025: पश्चिमी में अनेक/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी, मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 22-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 23-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।मेघगर्जन और वज्रपात के  आसार।
  • 24-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।मेघगर्जन और वज्रपात के  आसार।
  • 25-07-2025: पश्चिमी में कुछ/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।मेघगर्जन और वज्रपात के भी आसार।
  • 26-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।

UP Weather Forecast till 26 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews