UP Weather : आज 42 जिलों में बादल-बारिश का अलर्ट, तेज आंधी-वज्रपात के भी आसार, पढ़े मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण यूपी का मौसम एकदम से बदल गया है, जिसका असर एक हफ्ते तक रहेगा। इस दौरान 23 मई से 27 मई के बीच ज्यादातर इलाकों में बारिश होगी।
up weather

पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश में 27 मई तक मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। खास करके 24-25 मई को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में झमाझम बारिश होगी। आज बुधवार 21 मई को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से के करीब 42 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे रह सकती है। अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा लेकिन उसके बाद मामूली गिरावट होगी।अरब सागर में बनने वाले एक सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के असर से 22 से 25 मई के बीच पश्चिम से पूरब तक गरज चमक और बूंदाबांदी होगी।

बुधवार को इन जिलों में बारिश आंधी का अलर्ट

  • मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा ,मिर्जापुर , प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, हापुड़, गाजीपुर,, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर , शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत।
  • मेरठ, मथुरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाकों में बारिश बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग

22 मई को अरब सागर में एक संभावित निम्न दाब क्षेत्र बनने और इसके धीरे-धीरे घनीभूत होते हुए उत्तर दिशा में बढ़ने से 23 मई से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि हो सकती है।23 से 27 मई के बीच अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

21 से 27 मई के बीच कैसा रहेगा मौसम, देखें वेदर रिपोर्ट

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews