UP Weather : आज 15 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट, 27 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम, जानें IMD का ताजा अपडेट

उत्तर प्रदेश में आगामी 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान साफ रहेगा, तेज धूप खिलेगी।अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हो सकती है।
up weather

UP Weather Update :उत्तर प्रदेश में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। अगले 5 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है, वही 24घंटे बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।27 अप्रैल तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है लेकिन लू का असर रहेगा।आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने से गर्मी में और इजाफा हो सकता है।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 22- 23 अप्रैल को मौसम शुष्क रहने  और  पश्चिमी व पूर्वी यूपी में लू चलने के आसार हैं। 24 से 26 अप्रैल तक कहीं-कहीं पर लू चलने की संभावना है। 27 अप्रैल तक प्रदेश में किसी तरह की कोई बारिश होने की संभावना नहीं है और ना ही झोंकेदार हवा चलने की कोई उम्मीद है।अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3℃ की वृद्धि होगी ।अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

आज 17 जिलों में लू का येलो अलर्ट

मंगलवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के 17 जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन, कानपुर, औरया, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी और प्रयागराज शामिल हैं।

आज मंगलवार को कहां कैसा रहेगा तापमान

  • अंबेडकर नगर, मऊ, बलिया, देवरिया, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर में ताप सूचकांक 60℃ से ऊपर ।
  • बांदा, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्ज़ापुर, चंदौली, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, गोरखपुर, आजमगढ़, बाराबंकी ,रायबरेली,अमेठी, बस्ती, सुल्तानपुर, अयोध्या, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी, संतरविदास नगर, गाज़ीपुर, बलरामपुर, गोंडा श्रावस्ती, बहराईच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बुलन्दशहर, अलीगढ, एटा, फरुखाबाद और बदायूं में ताप सूचकांक 50-60℃ के बीच ।
  • सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, बागपत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में ताप सूचकांक 40-50℃ के बीच।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews