UP Weather : फिर बिगाड़ेगा मौसम का मिजाज, छाया रहेगा कोहरा, कई जिलों में बादल-बारिश के भी आसार, पढ़े IMD का लेटेस्ट अपडेट

22 दिसंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। 23 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना हैं।
IMD Weather Update

UP Weather Rain Fog Alert : उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। नए साल से पहले प्रदेश में बादल, बारिश और कोहरा  छाने की संभावना जताई गई है। आज 22 दिसंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।नए साल में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर पाले और कोहरे की स्थिति बनेगी।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो 22 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के कारण प्रदेश में नम हवाओं का आगमन होगा और जिसके असर से 23 दिसम्बर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है, इस दौैरान न्यूनतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। 26 से 28 दिसम्बर के बीच भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट तो रात के न्यूनतम तापमान में उछाल आने की प्रबल संभावना है।

UP Weather : 22 से 28 दिसंबर तक कोहरा, बादल-बारिश

  • 23 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना हैं। पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है।
  • 23 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना हैं। पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है।
  • 24 और 25 दिसंबर को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। पूर्वी यूपी में देर रात और सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं।
  • 26 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। इस अवधि में दोनों हिस्सों में छिछला से मध्यम कोहरा छाने का अलर्ट है।
  • 27 दिसम्बर के आसपास सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27-28 दिसम्बर को बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है और अधिकतम तापमान में गिरावट आने की प्रबल संभावना है।
  • 29-30 दिसंबर से  फिर मौसम शुष्क होने लगेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ेगा।

नए साल में फिर बढ़ेगी ठंड

यूपी मौसम विभाग की मानें तो 29-30 दिसंबर से फिर मौसम शुष्क होगा और नए साल से ठिठुरन बढ़ेगी शीतलहर चलेगी।28 दिसंबर तक घने कोहरे और शीतलहर से राहत मिलती रहेगी।  रविवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम 25 तो न्यूनतम 5 ड‍िग्री तापमान रहेगा। अगले 5 दिनों तक यूपी में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में 24 घंटे में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews