UP Weather : आज 27 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, वज्रपात-आंधी, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

चक्रवाती परिसंचरण के असर से 27 मई से 31 मई तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी और बिजली गिरने का भी अनुमान है।
UP Weather

UP Weather Alert: प्री मानसून गतिविधियों के चलते प्रदेश में 1 जून तक बादल बारिश और आंधी की स्थिति बनी रहने का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर है, जिसके असर से आज सोमवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में बादल गरजने, बारिश और आंधी चलने का अनुमान है।

इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लखनऊ में सोमवार और मंगलवार को कोई चेतावनी नहीं है।

आज सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर श्रावस्ती ,बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, बरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश/बादल गरजने/बिजली चमकने/ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।

1 जून तक जारी रहेगा मौसम का मिजाज

27 -28 मई को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। 29 मई को दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 30 और 31 मई को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है।1 जून पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा लेकिन पूर्वी यूपी में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है।

UP Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews