UP Weather : बादलों की आवाजाही, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट, 1 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

आज सोमवार को पूर्वी यूपी का हिस्सा शुष्क बना रहेगा लेकिन पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई जा रही है। मंगलवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
up weather

UP Weather Update : बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने दो अलग-अलग मौसम तंत्रों के प्रभाव आज से 1 नवंबर तक उत्तर प्रदेश का मौसम में बदला रहेगा। खास करके पूर्वी यूपी में अगले 4-5 दिन बारिश, झोंकेदार तेज हवा और बादल छाने का अलर्ट जारी किया गया है। आज सोमवार को प्रदेश के पूर्वी इलाके में मौसम शुष्क रहने की संभावना है लेकिन पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर धुंध व छिछला कोहरा छाने की संभावना है।29 से 31 अक्टूबर के बीच पूर्वांचल के कुछ जिलों में तड़ित झंझावात के साथ बारिश होने की संभावना है।अगले 4 से 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

आज सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया , जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में बारिश

27 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच कहां कहां होगी बारिश

लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक, 28 अक्टूबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। 29 अक्टूबर को पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क तो पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। 30 अक्टूबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इस दौरान पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ तो पूर्वी यूपी में तेज हवा, कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।

1 नवंबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 27-10-2025: पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश/ गरज चमक के साथ बौछार / देर रात और सुबह के समय धुंध/ पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क और साफ
  • 28-10-2025: पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क व साफ
  • 29-10-2025: पश्चिमी में मौसम शुष्क/पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश/गरज चमक के साथ बौछारें।
  • 30-10-2025: पश्चिमी  / पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश/गरज चमक के साथ बौछारें।कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।
  • 31-10-2025: पश्चिमी में मौसम शुष्क/पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश/गरज चमक के साथ बौछारें।कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।
  • 1-11-2025: पश्चिमी में मौसम शुष्क/ पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश/गरज चमक के साथ बौछारें।

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews