UP Weather : 4 मई तक बदला रहेगा मौसम, आज 20 जिलों बादल-बारिश-तेज हवा का अलर्ट, पढ़े पूरे हफ्ते का अपडेट, अपने शहरों का भी ताजा हाल

सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश व वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे हवा चल सकती है। हालांकि पश्चिमी हिस्से के जिलों में कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।
mp Weather Update

UP Weather Update : 4 मई तक उत्तर प्रदेश में बादल बारिश का दौर जारी रहने वाला है। सोमवार मंगलवार को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा लेकिन पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और बादल गरजने, बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना जताई गई है।

अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट और अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। पश्चिमी यूपी में 30 अप्रैल से 4 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज झोंकेदार हवाएं भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं।

सोमवार को इन जिलों में बादल बारिश और हवा का अलर्ट

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीर नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ ,बलिया ,देवरिया, गोरखपुर, संतरविदास नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और उसके आसपास के इलाकों में भी बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चल सकती है।

जानें किस शहर में कितना रहेगा तापमान?

  • बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कुशीनगर ,महराजगंज में ताप सूचकांक 40-50°C के बीच ।
  • कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या ,अंबेडकर नगर ,शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनोर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर ताप सूचकांक 40-50°C के बीच ।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews