28 जून को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। कहीं कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है।अगले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा लेकिन इसके बाद तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट होगी।
आज शनिवार को 51 जिलों हल्की से मध्यम और 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में बादल छाये रहेंगे और गरज चमक के साथ बारिश होगी। अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।पिछले 24 घंटे में पूर्वी भाग अनुमान बारिश 6.9 के सापेक्ष 0.8 मिमी बारिश रिकार्ड हुई जो सामान्य से 87% कम है। पश्चिमी में अनुमान बारिश 4.2 के मुकाबले 0.7 मिमी रिकार्ड की गयी जो कि सामान्य से 84% कम है।
शनिवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, जालौन, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश ।
- बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, अंबेडकर नगर ,चंदौली ,सुल्तानपुर,बांदा, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना ।
24 घंटे में फिर सक्रिय होगा मानसून
24 घंटे के अंदर दक्षिण पश्चिमी मानसून एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा जिससे 3-4 दिनो में उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाको में भारी बारिश का दौर चलेगा। 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश के संकेत हैं। इस दौरान 55 जिलों में गरज चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
4 जुलाई तक पश्चिमी/ पूर्वी यूपी में बारिश
- 28-06-2025 पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात / भारी वर्षा की सम्भावना है।
- 29-06-2025 पश्चिमी व पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात / अति भारी वर्षा की सम्भावना है।
- 30-06-2025 पश्चिमी व पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार। कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात / अति भारी वर्षा की सम्भावना है।
- 01-07-2025 पश्चिमी व पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात / अति भारी वर्षा की सम्भावना है।
- 02-07-2025 पश्चिमी व पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें।
- 03-07-2025 पश्चिमी व पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात / भारी वर्षा की सम्भावना है।
- 04-07-2025 पश्चिमी व पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की सम्भावना है।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात / भारी वर्षा की सम्भावना है।
UP Weather Forecast till 3 July






