UP Weather : 30 सितंबर तक वर्षा, आज इन जिलों में बूंदाबांदी, बादलों की आवाजाही, पढ़े IMD का नया अपडेट

30 सितंबर तक प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए गए हैं। हालांकि कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।
up weather

UP Weather Update : बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदाब क्षेत्र के कारण अगले 48 घंटों के लिए पूर्वी यूपी में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है लेकिन पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। आज बुधवार को बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, मऊ आदि जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। इस अवधि में प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 26 सितंबर तक इसका प्रभाव प्रदेश के कुछ हिस्सों और बुंदेलखंड क्षेत्र तक पहुंच सकता है। अगले 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

26 से 30 सितंबर तक बारिश का दौर

लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक, 26 से 30 सितंबर तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 26 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें की संभावना जताई गई है। 27 से 29 सितंबर को भी प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश के आसार हैं। 30 सितंबर को पश्चिमी में कहीं कहीं और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

अबतक कितनी हुई वर्षा

1 जून से 21 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 719.3 मिमी के सापेक्ष 695.6 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई, जो कि सामान्य से तीन प्रतिशत कम है।आमतौर पर मानसून वापसी का सामान्य समय सितंबर के चौथे सप्ताह से होता है, उम्मीद है कि इस बार भी मानसून अपने सामान्य समय में ही वापसी कर सकता है। इस वर्ष मानसून 18 जून से सक्रिय हुआ था।

24 से 30 सितंबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 24-09-2025:पश्चिमी में मौसम शुष्क / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं बारिश ।
  • 25-09-2025: पश्चिमी में मौसम शुष्क / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 26-09-2025: पश्चिमी में कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 27-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 28-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 29-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 30-09-2025: पश्चिमी में कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।

UP Weather Forecast Till 30 September

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews