UP Weather : आज 22 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, चलेगी तेज हवा, 5 मई तक चलेगा वर्षा का दौर, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

पूर्वी यूपी की कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
UP Weather Update

UP Weather : पश्चिमी विक्षोभ के असर से 5 तक उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी रहने वाला है।इस दौरान पूर्वी व पश्चिमी यूपी में बादल, बारिश और आंधी की स्थिति बनी रहेगी। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज मंगलवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में मौसम साफ रह सकता है। वहीं, पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावनाएं है। इस दौरान पूर्वी यूपी में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा और धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

5 मई तक जारी रहेगा बारिश का दौर

  • 29 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा लेकिन पूर्वी यूपी में बारिश , बादल गरजने, बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
  • पूर्वी व पश्चिमी यूपी में 30 अप्रैल से 5 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज झोंकेदार हवाएं भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं। इसी बीच 2 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है।

UP Weather : मंगलवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया ,देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अम्बेडकरनगर और उसके आसपास के इलाकों में बारिश, बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना है।

UP Weather : आज कहां कितना रहेगा तापमान

  • बाराबंकी, रायबरेली, अम्बेडकर नगर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, जालौन , औरैया में हीट इंडेक्स 50 डिग्री सेल्सियस तक।
  • बांदा चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर में ताप सूचकांक 40-50 डिग्री सेल्सियस तक।
  • उन्नाव, लखनऊ, अमेठी, सुल्तानपुर, गाजियाबाद, हापुड़, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बिजनोर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ में ताप सूचकांक 40-50 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews