UP Weather : आज 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और 29 शहरों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया हैा फिलहाल एक सप्ताह तक यूपी के तराई इलाकों में वर्षा का दाैर जारी रहेगा।
UP Weather Update

अगले 48 घंटों के लिए पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।हालांकि 31 जुलाई और 1 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी, लेकिन 2 अगस्त से फिर तेजी देखने को मिलेगी।आज मंगलवार को 35 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आज मंगलवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • आगरा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर , फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर , हरदोई ,बांदा, चित्रकूट, शामली, मथुरा, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी , इटावा ,औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ ,गाजियाबाद ,हापुड़, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।

3 अगस्त तक जारी रहेगा यूपी में बारिश का दौर

  • 29-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 30-07-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 31-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 1-08-2025: पश्चिमी/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 2-08-2025: पश्चिमी/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 3-08-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।

UP Weather Forecast till 3 August

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews