UP Weather : चक्रवात का असर, 30 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवा, जानें शहरों का हाल- IMD अपडेट

आज उत्तर प्रदेश के एक दर्जन जिलों में बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।इस दौरान तेज़ हवाएं 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार तक चलेंगी।
up weather

UP Weather Alert : चक्रवाती तूफान मोंथा के असर से आज बुधवार को पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं और पूर्वी कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछार, कहीं-कहीं पर बादल गरजने और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। लखनऊ में दिन में बादलों की आवाजाही रहेगी। 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहेंगी।अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।आने वाले 3-4 दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। जबकि न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

30 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच ऐसा रहेगा मौसम

  • 30 और 31 अक्टूबर को पूर्वांचल के जिलों में भारी वर्षा और मिर्जापुर व वाराणसी मंडल के कुछ हिस्सों में बहुत भारी वर्षा की संभावना है। 30 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में कहीं- कहीं पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश व गरज साथ बौछार, बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।
  • 31 अक्टूबर को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं पर और पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा भी चल सकती है।1 नवंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ तो पूर्वी यूपी में तेज हवा, कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।2 से 4 नवंबर तक मौसम साफ व शुष्क रहेगा।

आज बुधवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, संत रविदासनगर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और चित्रकूट में समेत कई जिलों में बादल, तेज हवा और बारिश।

4 नवंबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 29-10-2025: पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं/पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश/गरज चमक के साथ।मेघगर्जन व वज्रपात
  • 30-10-2025: पश्चिमी यूपी में कुछ / पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर बारिश/गरज चमक के साथ बौछारें। कहीं कहीं भारी बारिश, बादल गरजने व बिजली चमकने , 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा
  • 31-10-2025: पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं/पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश/गरज चमक के साथ बौछारें।कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।
  • 1-11-2025: पश्चिमी में मौसम शुष्क/ पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश/गरज चमक के साथ बौछारें।
  • 2-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 3-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 4-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews