UP Weather Forecast : बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से उत्तर प्रदेश में 5 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज सोमवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। लखनऊ और पूर्वांचल में 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने के आसार नहीं हैं। अगले 7 दिनों तक यूपी में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के वापसी की स्तिथि अनुकूल नहीं है हालांकि कानपुर, लखनऊ ,प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी से 3 से 4 अक्टूबर तक मानसून की वापसी हो सकती है।
आज कहां कहां होगी बारिश
- मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश।
- राजधानी लखनऊ में सोमवार को मौसम साफ होगा।अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, उन्नाव, बाराबंकी में भी तापमान इतना ही रहेगा।
- वाराणसी, चंदौली, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, भदोही, मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, गाजीपुर, अयोध्या, बस्ती, बलिया, देवरिया, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बांदा, लखीमपुर खीरी, चित्रकूट, झांसी, महोबा, कानपुर, हमीरपुर, ललितपुर, एटा, इटावा, मैनपुरी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ में धूप खिली रहेगी।
5 अक्टूबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम
- 29-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 30-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 1-10-2025: पश्चिमी में कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 2-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 3-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 4-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 5-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
UP Weather Forecast Till 5 October







