UP Weather : 5 अक्टूबर तक जारी रहेगा वर्षा का दौर, आज इन जिलों में बारिश-बादल का अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी हल्की से मध्यम बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें होगी लेकिन भारी बारिश व बिजली गिरने चमकने की संभावना नहीं है।
UP Weather

UP Weather Forecast : बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से उत्तर प्रदेश में 5 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज सोमवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। लखनऊ और पूर्वांचल में 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने के आसार नहीं हैं। अगले 7 दिनों तक यूपी में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के वापसी की स्तिथि अनुकूल नहीं है हालांकि कानपुर, लखनऊ ,प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी से 3 से 4 अक्टूबर तक मानसून की वापसी हो सकती है।

आज कहां कहां होगी बारिश

  • मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश।
  • राजधानी लखनऊ में सोमवार को मौसम साफ होगा।अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, उन्नाव, बाराबंकी में भी तापमान इतना ही रहेगा।
  • वाराणसी, चंदौली, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, भदोही, मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, गाजीपुर, अयोध्या, बस्ती, बलिया, देवरिया, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बांदा, लखीमपुर खीरी, चित्रकूट, झांसी, महोबा, कानपुर, हमीरपुर, ललितपुर, एटा, इटावा, मैनपुरी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ में धूप खिली रहेगी।

5 अक्टूबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 29-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 30-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 1-10-2025: पश्चिमी में कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 2-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 3-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 4-10-2025: पश्चिमी  / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 5-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।

UP Weather Forecast Till 5 October

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews