UP Weather : आज 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, 3 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, जानें IMD नया अपडेट

मानसून के दोबारा सक्रिय होने से आज शनिवार 21 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।वही 40 जिलों में बादलों की आवाजाही, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने चमकने की चेतावनी जारी की गई है।
up weather

बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हो गया है जिसके असर से शनिवार से सोमवार के बीच उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश के संकेत हैं। आज पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है।आज शनिवार को 10 जिलों में भारी बारिश, तराई के 11 जिलों में अच्छी बारिश और 40 इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात  का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल 4 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

4 सितंबर तक जारी रहेगा वर्षा का दौर

लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक, 31 अगस्त को पश्चिमी यूपी में अनेक और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। 1 सितम्बर को पश्चिमी यूपी में लगभग सभी स्थानों और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश के आसार है। इस दौरान पूर्वी व पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी से अति भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।  2 सितंबर को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान  और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। 3 और 4 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है।भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

इन जिलों में बारिश का ‘ऑरेंज’ और ‘येलो’ अलर्ट

  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत में भारी से बहुत भारी वर्षा ऑरेंज अलर्ट
  • बहराइच, लखीमपुर खीरी, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में येलो अलर्ट
  • सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, ललितपुर मेघगर्जन और वज्रपात (आकाशीय बिजली)

4 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

  • 30-08-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 31-08-2025: पश्चिमी में अनेक/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 1-09-2025: पश्चिमी में लगभग सभी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 2-09-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 3-09-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 4-09-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।

UP Weather Forecast Till 4 September

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews