UP Weather : आज सोमवार को 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 शहरों में मेघगर्जन-बिजली-वर्षा की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का नया अपडेट

आज सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ सकती है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है।
up weather

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है। अगले 24 घंटों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के आसार है जिससे 5-6 जुलाई तक प्रदेश में कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश देखने को मिलेगी। आज सोमवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश , बादल गरजने और बिजली चमकने गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है, जिससे बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में 3-5 डिसे और न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। 2-3 दिनों के दौरान उत्तरी और मध्यवर्ती इलाकों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। 30 जून को तराई क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है।

सोमवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • बहराइच, लखीमपुर खीरी पीलीभीत में अति भारी बारिश ।
  • सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, बाराबंकी , अयोध्या ,सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश ।
  • प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, हरदोई , महाराजगंज,सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी,रायबरेली,अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना।

जुलाई के पहले हफ्ते में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

मानसून ,चक्रवाती परिसंचरण और पूर्वी-पश्चिमी द्रोणिका के असर से आगामी 24-48 घंटे में प्रदेश भर में भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। विशेष रूप से पूर्वी और मध्य यूपी में इसका अधिक प्रभाव देखा जा सकता है। 1 से 6 जुलाई के बीच पश्चिमी व पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की सम्भावना है। कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों, प्रशासन और आम नागरिकों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

UP Weather Forecast till 4 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews