UP Weather : 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, मेघगर्जन-तेज हवा, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

चक्रवात के कारण आज यूपी के 17 जिलों में भारी बारिश और 30 जिलों में झोंकेदार हवा, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने चमकने की चेतावनी जारी की गई है।
UP Weather Update

UP Weather Forecast : आज गुरूवार को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। साथ ही पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। 1 नवंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने लगेगी और 2 नवंबर से प्रदेश का मौसम शुष्क होने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान में क्रमिक बढ़ोत्तरी और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक, 30 और 31 अक्टूबर के दौरान दक्षिणी और पूर्वी यूपी में झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूर्वांचल के जिलों में भारी वर्षा और मिर्जापुर व वाराणसी मंडल के कुछ हिस्सों में बहुत भारी वर्षा होगी। 30 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में कहीं- कहीं पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश व गरज साथ बौछार, बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।31 अक्टूबर को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं पर और पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा भी चल सकती है।1 नवंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ तो पूर्वी यूपी में तेज हवा, कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।2 से 4 नवंबर तक मौसम साफ व शुष्क रहेगा।

आज गुरूवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर , गाजीपुर ,आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार ।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा ।

4 नवंबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 30-10-2025: पश्चिमी यूपी में कुछ / पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर बारिश/गरज चमक के साथ बौछारें। कहीं कहीं भारी बारिश, बादल गरजने व बिजली चमकने , 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा
  • 31-10-2025: पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं/पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश/गरज चमक के साथ बौछारें।कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।
  • 1-11-2025: पश्चिमी में मौसम शुष्क/ पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश/गरज चमक के साथ बौछारें।
  • 2-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 3-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 4-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 5-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क

UP Weather Forecast Till 2 November

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews