UP Weather : 3 दिन वर्षा का दौर, आज 26 जिलों में भारी बारिश-बादल-वज्रपात का अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

मानसूनी सक्रियता के चलते आगामी 3 दिनों तक भारी वर्षा की संभावना है। 3 सितंबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश का दौर चलेगा।
up weather

चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव आज रविवार को उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आएगी और 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच भारी वर्षा का दौर देखने को मिलेगा। हालांकि 3 सितंबर से मानसून के कमजोर होने से भारी बारिश का दौर थमेगा, लेकिन 5 सितंबर तक हल्की बारिश होते रहेगी।आज पश्चिमी यूपी में अनेक और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।बता दे कि एक जून से 30 अगस्त तक अनुमानित बारिश 588.01 मिली मीटर के सापेक्ष 575 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 2% कम है।

3 दिन भारी वर्षा का अलर्ट

  • लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक मानसून के सक्रिय होने से 1 सितम्बर को पश्चिमी/पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पूर्वी व पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी से अति भारी बारिश होगी। 2 सितंबर को पश्चिमी/पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
  • 3 और 4 सितंबर को पश्चिमी/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।3 सितंबर से कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है।अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होगी। अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

रविवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज ,एटा ,आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर ,बरेली, पीलीभीत, जालीन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश

5 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

  • 31-08-2025: पश्चिमी में अनेक/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 1-09-2025: पश्चिमी  / पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 2-09-2025: पश्चिमी  / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 3-09-2025: पश्चिमी  / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 4-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 5-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।

UP Weather Forecast Till 5 September

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews