Hindi News

UP Weather : आज 40 जिलों में कोहरे का ऑरेंज येलो अलर्ट, नया सिस्टम हो रहा एक्टिव, फरवरी में मेघगर्जन के साथ बारिश की चेतावनी

Written by:Pooja Khodani
Published:
3 से 6 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में मेघगर्जन के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा।आगामी तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी।
UP Weather : आज 40 जिलों में कोहरे का ऑरेंज येलो अलर्ट, नया सिस्टम हो रहा एक्टिव, फरवरी में मेघगर्जन के साथ बारिश की चेतावनी

UP Weather Alert Today: आज 31 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने का अनुमान है लेकिन इन दोनों हिस्सों के तराई बेल्ट में कहीं-कहीं पर घना से अत्यधिक घना कोहरा छाने की संभावना है।आज शुक्रवार को लखनऊ में सुबह-शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

आज शुक्रवार को 40 जिलों में घने से अति घने कोहरे को लेकर ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है। 3 से 6 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में मेघगर्जन के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा।आगामी तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी। इसके बाद तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

आज इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

  • बिजनौर, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती, खीरी, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, आजमगढ़, मऊ और बलिया में मौसम विभाग ने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट ।
  • सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापनगर, संत रविदास नगर, गाजीपुर, अमेठी, अयोध्या, लखनऊ, बाराबंकी, जौनपुर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, सीतापुर, हरदोई, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, संभल, बागपत, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में घने कोहरे का येलो अलर्ट।

फरवरी में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

  • 1 फरवरी को राज्य के तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं देर रात से सुबह तक घना कोहरा छाए का अनुमान है। 2 फरवरी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
  • तीन से चार फरवरी के बीच पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, वहीं पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा।
  • 5 फरवरी को पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जबकि कुछ-कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की भी आशंक है।
  • अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews