UP Weather : आज शुक्रवार को 35 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, 40 शहरों में वज्रपात- बूंदाबांदी, जानें IMD का नया अपडेट

दक्षिणी पश्चिमी मानसून सक्रिय है, जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। आगामी 5 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आज शुक्रवार को भी यूपी के करीब 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने तथा बारिश की चेतावनी जारी की है।
UP Weather

उत्तर प्रदेश में 9 जुलाई तक बारिश बादल का दौर जारी रहने वाला है। आज 4 जुलाई को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानोंऔर पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।इस दौरान बादल गरजने बिजली चमकने और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।पूर्वी यूपी में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना है।

आज लखनऊ में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। भारी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। नागरिकों से अपील की गई है कि मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। 1 जून से 3 जुलाई तक अनुमानित बारिश 112.5 के सापेक्ष 132 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 17% अधिक है।

शुक्रवार को इन जिलों में बारिश बिजली बादल का अलर्ट

  • प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी , संतरवि दास नगर ,बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, गाजीपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश ।
  • आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रतापगढ़ ,बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, सिद्धार्थ नगर, एटा, बलरामपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना।

पश्चिमी/पूर्वी यूपी: अगले 6 दिनों का वर्षा पूर्वानुमान

  • 04-07-2025: पश्चिमी कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें, मेघगर्जन, वज्रपत । पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा। कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा।
  • 05-07-2025: पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें। कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा ।
  • 06-07-2025: पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें।पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें।
  • 07-07-2025: पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें।
  • 08-07-2025: पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा । पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की सम्भावना
  • 09-07-2025: पश्चिमी कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें।
    पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा।

UP Weather Forecast till 8 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews