UP Weather : आज रविवार को 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, तेज हवा-बिजली गिरने चमकने के आसार, जानें IMD अपडेट

उत्तर प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून के सक्रिय रहने से आने वाले 5 दिनों तक प्रदेश में बादल बारिश का दौर जारी रहने वाला है। अधिकतम न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।आज रविवार को यूपी के 29 जिलों में मेघगर्जन, बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश की संभावना है।
IMD Weather Update

आज रविवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में अनेक स्थान पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। दोनों हिस्सों में बादल गरजने और बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है।इस दौरान पूर्वीव पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश भी हो सकती है। हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती हैं।

फिलहाल प्रदेश में 11-12 जुलाई तक बारिश बादल का दौर जारी रहने वाला है। 7 से 10 जुलाई तक अनेक स्थानों पर मध्यम और कहीं-कहीं पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 11 जुलाई को बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थान पर बारिश की संभावना  है, लेकिन कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।एक जुलाई से अभी तक प्रदेश में उम्मीद से 12 फीसदी बारिश अधिक हुई है।

रविवार को इन जिलों में बारिश बिजली बादल का अलर्ट

  • बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा , मुरादाबाद , बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत , मेरठ , गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, झांसी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, महोबा, ललितपुर में भारी बारिश ।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरवि दास नगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज , बुलंदशहर ,कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा ,फिरोजाबाद में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।

पश्चिमी/पूर्वी यूपी का वर्षा पूर्वानुमान

  • 06-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा।
  • 07-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा।
  • 08-07-2025:पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा।
  • 09-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा।
  • 10-07-2025:पश्चिमी कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें। पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा।
  • 11-07-2025:पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा।

UP Weather Forecast till 11 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews