UP Weather : आज 35 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट , चलेगी तेज आंधी , मेघगर्जन-बिजली चमकने के भी आसार

आगामी 3-4 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा 10 मई तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में बारिश आंधी के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
UP Weather Update

आज प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश की चेतावनी जारी की  गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही तेज हवा चलने के आसार है।अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में परिवर्तन नहीं होगा लेकिन उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 8 मई को प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। वहीं, 9 व मई को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।11 मई को फिर प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।12 मई से मौसम साफ रहने का अनुमान है।

बुधवार को कहां कहां बारिश आंधी का अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मीरजापुर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चल सकती है।

UP Weather : कहां कितना रहेगा तापमान

  • कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, महोबा, पीलीभीत, जालौन, ललितपुर, महोबा, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बहराइच, लखीमपुर खीरी में ताप सूचकांक मध्यम ।
  • देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, एटा, कुशीनगर, कन्नौज, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, अयोध्या, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं जिले में ताप सूचकांक हल्का।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews