UP Weather : 3 दिन बाद फिर झमाझम बारिश, आज बूंदाबांदी के आसार, बादलों की आवाजाही, पढ़े IMD का ताजा अपडेट

यूपी में 8 से 10 सितंबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होती रहेगी। 11 सितंबर से तेज बारिश का दौर शुरू होगा।
up weather

3 दिन बाद उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा।11 सितंबर को नए वेदर सिस्टम से फिर मौसम बदलेगा और तराई बेल्ट के अलग-अलग हिस्सों से भारी बारिश का दौर शुरू होगा।इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।12 और 13 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।फिलहाल 10 सितंबर तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश में 1 जून से 7 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 641.4 मिलीमीटर के सापेक्ष 644.9 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 1 मिलीमीटर अधिक है।

रविवार को इन जिलों में बारिश के आसार

रविवार 8 सितंबर को प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहेगा।लखनऊ में सोमवार को बादलों की आवाजाही रहेगी। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

7 से 12 सितंबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 8-09-2025: पश्चिमी में कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 9-09-2025: पश्चिमी में कहीं/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 10-09-2025: पश्चिमी में कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 11-09-2025: पश्चिमी में कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।पूर्वी यूपी में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 12-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।दोनों हिस्सों में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 13-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।दोनों हिस्सों में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात

UP Weather Forecast Till 13 September

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews