UP Weather : प्रदेश में बदल रहा है मौसम का मिजाज, 9 से 15 फरवरी कैसा रहेगा वेदर? बादल-बारिश और कोहरे पर पढ़ें IMD का नया पूर्वानुमान

9, 10, 11 और 12 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। 13 और 14 फरवरी को भी किसी तरह का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। आने वाले दिनों में ठंड में कमी होने की वजह से थोड़ी गर्मी बढ़ेगी।
mp Weather

UP Weather Update : रविवार से उत्तर प्रदेश का मौसम बदलने जा रहा है।आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और ठंड का असर भी कम होगा। अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में बारिश, शीतलहर और बादल को लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है,लेकिन इस दौरान हल्का कोहरा छाया रहेगा।  4 से 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होगी।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन कहीं कहीं हल्का कोहरा छा सकता है।  वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, झांसी, प्रयागराज, नोएडा सहित अन्य शहरों में मौसम सामान्य रहेगा।तेज सतही हवाओं के चलने से मौसम में बदलाव से तापमान में वृद्धि रहेगी। अधिकतम तापमान 27 जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

9 से 14 फरवरी तक ऐसा रहेगा यूपी का मौसम

  • यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 9 से 14 फरवरी तक मौसम को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान ना ही बारिश, बादल और न ही तेज हवा चलने की ही कोई संभावना है।
  • पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रह सकता है लेकिन दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर धुंध और छिछला कोहरा छाने की संभावना है।
  • शनिवार से हिमालय क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, जिसकी वजह से हिमालय की ओर से चल रही सर्द हवाओं की रफ्तार कम होगी और मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इस दौरान करीब 3 डिग्री तापमान की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews