
पश्चिमी विक्षोभ के असर से 7 से 9 अप्रैल के बीच बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। आज सोमवार (6 अप्रैल 2026) को पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन पूर्वी संभाग में प्रयागराज, संत कबीर नगर, मीरजापुर, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर और बलिया में कहीं-कहीं हल्की बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। राजधानी लखनऊ में छिटपुट बादल छा सकते हैं। न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा। इस बदलते मौसम का असर खेतों में खड़ी हुई और कटी हुई फसल पर हो सकता है।
सोमवार को कहां कैसा रहेगा मौसम
- बिजनौर, मेरठ, बागपत, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मथुरा, सहारनपुर, आगरा, फिरोजाबाद, शामली में 50 से 60 KMPH की रफ्तार से झाेंकेदार हवा चल सकती है।
- अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, हापुड़, कासगंज, मेरठ, बागपत, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत, रामपुर, मथुरा, हाथरस, सहारनपुर, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, संभल, शाहजहांपुर, शामली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है ।
- अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं बरेली, बुलंदशहर, हापुड, कासगंज, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, पीलीभीत, रामपुर, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, संभल, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में हवा की गति 40 से 50 KMPH रह सकती है।
9 अप्रैल तक ऐसा ही रहेगा यूपी का मौसम, 10 से होगा साफ
मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (6 अप्रैल 2026) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7,8 और 9 अप्रैल को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 6 से 9 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल छाने के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान मेघगर्जनऔर वज्रपात के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। 10 से 12 अप्रैल के बीच पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ व शुष्क रहेगा।

Realised Maximum/Minimum Temperature and Departure from Normal (In Last 24 Hours) pic.twitter.com/O6dxB01yfq
— प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) April 6, 2026
प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी 05.04.2026 (UPDATED) pic.twitter.com/ANl3oXMXSl
— प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) April 5, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

