UP Weather : 24 घंटे में करवट लेगा मौसम, बादलों की आवाजाही, गुरुवार से 21 मार्च तक बारिश का दौर, आंधी-ओलावृष्टि के भी आसार

UP Weather: 19 से 21 मार्च के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश , आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तापमान में भी 5 से 7 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज...
up weather

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 19 से 21 मार्च के बीच मौसम बदला रहने वाला है। मौसम विभाग ने गुरुवार से शनिवार के बीच बारिश, बादल और आंधी की संभावना जताई है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। बुधवार (18 मार्च 2026) को दिन और रात का पारा 35 और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पश्चिमी यूपी में बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

अमेठी, रायबरेली, अंबेडकर नगर, महराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, अयोध्या, आजमगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं, संभल, उन्नाव, गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मैनपुरी, झांसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

19 से 21 मार्च तक बारिश का दौर

  • मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (18 मार्च 2026) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 19 से 21 मार्च तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और  पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
  • 19-20 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 21-22 मार्च को पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात तथा झोंकेदार हवा चलने के आसार हैं। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 व 40 से 50 किमी प्रति घंटा रह सकती है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
  • इस बेमौसम बारिश और तेज हवा से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।22 से 24 मार्च को मौसम शुष्क व साफ रहने का अनुमान है।हालांकि 22 मार्च को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। वहीं 23 मार्च से फिर तापमान बढ़ने से गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।

गुरुवार (19 मार्च ) को 23 जिलों में अलर्ट

बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और संभल समेत पूर्वी व पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाने और बिजली गिरने चमकने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

UP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews