
48 घंटे बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसके प्रभाव से फिर बारिश की गतिविधियों शुरू होंगी। 26 से 30 मार्च के बीच प्रदेश में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। फिलहाल प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 17 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
अगले 4 दिनों में मौसम यूपी के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5-8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। वहीं पश्चिमी हिस्से में 24 घंटे में 3-5 डिग्री तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान में अगले चार दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है।
26 से 30 मार्च के बीच बदला रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (24 मार्च 2026) के मुताबिक, 24 व 25 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम साफ व शुष्क रहेगा। 2 दिन बाद यानि गुरुवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसके असर से 26-27 और 29-30 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 27 और 30 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ वज्रपात तथा झोंकेदार हवा चलने के भी आसार हैं।
मंगलवार को कहां-कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है अयोध्या, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली, अंबेडकर नगर, महराजगंज, बस्ती, गाजीपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ, पीलीभीत, बदायूं, संभल, उन्नाव, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मैनपुरी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, झांसी और आस पास के जिलों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि कहीं-कहीं बादल छा सकते हैंलेकिन बारिश की संभावना नहीं है। मेरठ, सहारनपुर, रामपुर, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद में मौसम बदला रह सकता है।
जानिए कहां-कहां होगी बारिश
26-27 मार्च को वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली,गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फतेहपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर,गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया,मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही,अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकर नगर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 29-30 मार्च को आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा समेत कई स्थानों पर बौछारें और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है।
Realised Maximum/Minimum Temperature and Departure from Normal (In Last 24 Hours) pic.twitter.com/2VxTm4QdqD
— प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) March 24, 2026
UP Weather Forecast Report


12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

