UP Weather : 36 जिलों में हीट वेव का ऑरेंज- येलो अलर्ट, नए सिस्टम से बदलेगा मौसम, 4 दिन बाद फिर बादल-बूंदाबांदी , पढ़े IMD का नया अपडेट

27 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में लू जैसी स्थिति बनी रहेगी। खासतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चल सकती है।हालांकि अप्रैल अंत में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
mp Weather

UP Weather Update :उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपने सख्त तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। आज बुधवार को भी प्रदेश के 36 जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है।27 अप्रैल तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।

आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 2 -3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि  और न्यूनतम तापमान में 2 डिसे की कमी होने की संभावना है। पूर्वी तथा पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हीट वेव चलती रहेगी लेकिन मौसम शुष्क रहेगा । फिलहाल बादल बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि 24 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा जिसकी वजह से पूर्वी यूपी में 27 से 29 अप्रैल को बादल बूदांबादी का अनुमान है।

आज इन जिलों में लू का ऑरेंज व येलो अलर्ट

  • प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर एवं आसपास के इलाकों में लू का ऑरेंज अलर्ट।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास येलो अलर्ट।

बुधवार को कहां कितना रहेगा तापमान

  • ग़ाज़ीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, मऊ, सिद्धार्थनगर में ताप सूचकांक 60° से ऊपर रहने की संभावना है। जबकि रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच, जौनपुर, आज़मगढ़ और संत कबीरनगर,बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी और लखनऊ में ताप सूचकांक 40-50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
  • संत रविदास नगर, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव,बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बागपत, मेरठ, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, एटा, आगरा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में ताप सूचकांक 40-50℃ के बीच रहने की संभावना है।

UP Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews