UP Weather : फरवरी से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, 4 दिन बादल बारिश का अलर्ट, आज 35 जिलों में कोहरे की भी चेतावनी

30 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। 31 जनवरी को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। इसके बाद फरवरी में फिर प्रदेश में मौसम बदलेगा और बादल बारिश की स्थिति बनेगी।
up weather

UP Weather Alert Today: फरवरी से उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 1 से 5 फरवरी तक प्रदेश में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।इस दौरान कोहरा भी छाया रहेगा और तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

आज गुरूवार 30 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाने की संभावना है लेकिन 31 जनवरी को पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी के साथ छिछला से मध्यम कोहरा छाने के आसार है।

UP Weather : आज इन जिलों में छाएगा कोहरा

गुरुवार को देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर , श्रावस्ती ,बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर ,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और उसके आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

फरवरी में बदलेगा मौसम, बादल बारिश की चेतावनी

एक फरवरी से यूपी का मौसम फिर बिगड़ेगा। शनिवार को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश होगी लेकिन पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने का अनुमान है। 2, 3 और 4 फरवरी को भी पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा।इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews