
UP Weather Update Today : अगले हफ्ते से उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 18-19 फरवरी तक प्रदेश में बादल, बारिश, घने कोहरे और शीतलहर को लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।हालांकि इस दौरान कहीं कहीं कोहरा छाने और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है।20 फरवरी को बारिश के आसार है।
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज से पश्चिमी हवाओं का सिलसिला थमेगा और अधिकतम न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होगी।15 फरवरी शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। हालांकि इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
16 से 20 फरवरी तक का मौसम का हाल
- 16 से 19 फरवरी के बीच प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा छाने की संभावना है।
- 16 और 17 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान भी किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं ।
- 18 और 19 फरवरी को कोहरा छाने का अलर्ट।
- प्रदेश में 19 फरवरी तक मौसम साफ ।किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।
- अभी प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिसे और न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिसे के बीच रह सकता है, हालांकि, कुछ जिलों में तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहने की उम्मीद है।
- 20 तारीख को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश । पूर्वी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ ।दोनों हिस्सों में कहीं- कहीं पर छिछला कोहरा छाने की संभावना है।
Weather Forecast Update

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

