UP Weather : 48 घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर छाएंगे बादल, कई जिलों में बारिश के भी आसार, जानें IMD का नया अपडेट

18 और 19 फरवरी को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में सुबह या देर रात के समय हल्का कोहरा दिखाई दे सकता है। आज मंगलवार को पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
up Weather

UP Weather Update :यूपी के मौसम में आज मंगलवार को 2 रूप देखने को मिल सकते है। मंगलवार को पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, वही पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। इस अवधि में पूर्वी और पश्चिमी यूपी में सुबह और रात के समय छिछला कोहरा छाने की संभावना है। 20 फरवरी को भी पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश होने का अनुमान है। हालांकि 24 फरवरी तक कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो 19 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। फिलहाल आने वाले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।अधिकतम तापमान में पहले 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, उसके बाद 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर सकता है। मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ रहेगा लेकिन गुरुवार को मौसम में फिर से बदलाव आएगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्टर्न यूपी के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।

UP Weather : 18 से 24 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम

  • 18 और 20 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। साथ ही दोनों हिस्सों में छिछला कोहरा छाने की भी संभावना है।
  • गुरुवार को नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली में एक या दो जगहों पर मेघगर्जन के साथ बारिश के आसार है, तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
  • 19, 20,21, 22, 23 और 24 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ बना रहने के साथ ही देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा छा सकता है।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews