Hindi News

UP Weather : 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, बादल बारिश और तेज हवा के आसार, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

Written by:Pooja Khodani
Published:
17 अप्रैल को पूर्वी यूपी तो 18 व 19 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बादल छाने और गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
UP Weather : 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, बादल बारिश और तेज हवा के आसार, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

UP Weather : पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही उत्तर प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है।आगामी 48 घंटे तक प्रदेश का मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। लेकिन बुधवार को सक्रिय हो रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 17 से 20 अप्रैल तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई वाले जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आज मंगलवार को पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्यादातर इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और गर्मी का अहसास होगा।अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में भी 2-4℃ की वृद्धि होने की संभावना है। मंगलवार को लखनऊ में मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 21 डिसे रहने का अनुमान है।

आज मंगलवार को कहां कितना रहेगा तापमान

  • मंगलवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाज़ीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर और संतकबीर नगर , बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, फरुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव ,लखनऊ , बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में ताप सूचकांक 50-60℃ के बीच रह सकता है।
  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं और मैनपुरी में ताप सूचकांक 40-50°C के बीच रहने की संभावना है।

पूरे हफ्ते के मौसम का ताजा हाल

  • 15 और 16 अप्रैल को प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है।
  • 17 अप्रैल को प्रदेश के पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।
  • 18-19 अप्रैल को पूर्वी व पश्चिमी हिस्से में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews