UP Weather : बादलों की आवाजाही शुरू, आज 23 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से हवा

UP Weather : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुरुवार से शनिवार के बीच हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिलेगा। पूर्वी यूपी में इसका असर 20 और 21 मार्च को अधिक दिखेगा। 22 मार्च के बाद फिर मौसम में बदलाव आएगा।
UP Weather Update

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 से 21 मार्च तक बारिश, बादल और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण अगले 3 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिलेगा।आज गुरुवार को एक दर्जन से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी। गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

3 दिन तक चलेगा बारिश का दौर

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (19 मार्च 2026) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 19 से 21 मार्च तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ वज्रपात तथा झोंकेदार हवा चलने के आसार हैं। हवा की गति 30 से 40 व 40 से 50 किमी प्रति घंटा रह सकती है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। 22 मार्च से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ होने लगेगा। मार्च अंत में तापमान बढ़ने से गर्मी का असर तेज होने लगेगा।

गुरुवार को इन जिलों में अलर्ट

मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, हापुड़, बागपत, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं और बुलंदशहर में बारिश, तेज आंधी (40-50 किमी/घंटा), बिजली गिरनेकी संभावना है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद और बिजनौर में ओले गिर सकते हैं।

UP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews