UP Weather : 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते के वेदर का हाल

यूपी में अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहेगा लेकिन सुबह के समय कहीं घना तो कहीं मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। न्यूनतम तापमान में 24 घंटे बाद अगले दो दिन तक हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।
mP Weather

UP Weather Forecast : उत्तर प्रदेश में आज सोमवार को मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है ।इस दौरान दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम और घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। 16 से 21 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन इस अवधि में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। इस अवधि में कही भी घना कोहरा छाने का अलर्ट नहीं जारी हुआ है।अगले 24 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। बता दे किरविवार को मेरठ में सबसे कम 6.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। लखनऊ में 10.5 डिसे न्यूनतम और 25.4 डिसे अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

आज सोमवार को इन जिलों में घना कोहरे का अलर्ट

  • कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी , संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर देहात, रायबरेली, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और कानपुर नगर में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।इन जिलों में न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा।
  • कानपुर, लखनऊ, आगरा, मेरठ, वाराणसी, गाेरखपुर समेत पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान आज 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

जानिए पूरे हफ्ते कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम

  • 15-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा/संभाग के तराई क्षेत्रों में कहीं कहीं घना से अति घना कोहरा
  • 16-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 17-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 18-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 19-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 20-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा

UP Weather Forecast till 20 December

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews