UP weather : 30 जिलों में बादल-बारिश और वज्रपात, 35 शहरों में कोहरे का अलर्ट, सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश में आज कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है, इस दौरान बिजली चमकने गिरने की संभावना जताई गई है, वही 2 दर्जन से ज्यादा शहरों में घना कोहरा छाया रहेगा।
up weather

UP Weather Update Today: पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज रविवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मेघगर्जन के साथ गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में सर्द हवाएं चलेगी और मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है।

आज रविवार को राजधानी लखनऊ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 20 तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।13 से 15 जनवरी तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि इस अवधि में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाने की संभावना है।

आज कहां कहां होगी बारिश, घना कोहरा

  • रविवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र और मिर्जापुर में बादल गरजने व बिजली गिरने और घना कोहरा छाने की संभावना।
  • चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बहराइच,लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर में बादल गरजने व बिजली गिरने के आसार ।

इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

  • रविवार को गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली , मुजफ्फरनगर , गाजियाबाद में घना कोहरा।
  • हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा,बागपत, मेरठ, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा ,औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली में घना कोहरा।
  • संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews