UP WEATHER: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी, 1 हफ्ते तक ऐसा ही रहेगा मौसम, स्कूलों में छुट्टी घोषित

UP Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में दो तीन दिनों तक घने कोहरे के साथ शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा। तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। शुक्रवार-शनिवार से कोहरे का असर थोड़ा कम होने की संभावना है।
mp Weather

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। बर्फीली हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुधवार को अयोध्या और आजगमढ़ में सबसे कम 5.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। गोरखपुर और अलीगढ़ में भी तापमान 7 डिग्री से नीचे रहा। कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। आनंद विहार अगरतला राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा प्रयागराज विभूति एक्सप्रेस, नई दिल्ली राजेंद्र नगर अमृत भारत एक्सप्रेस, आनंद विहार सियालदह वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समेत एक दर्जन ट्रेन निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

पूरे हफ्ते कैसा रहेगा यूपी का मौसम

मौसम विज्ञान केन्द्र, लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक,  अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी और फिर इसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने लगेगी। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम रहने का अनुमान है। 8 से 14 जनवरी तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 8 जनवरी को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर घना से अत्यन्त घना कोहरा छा सकता है। कुछ स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। 9 जनवरी को पूर्वी यूपी में घना कोहरा छाने का अनुमान है। 11 से 16 जनवरी तक पश्चिमी यूपी में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दृश्यता 50 मीटर से 200 मीटर के बीच रह सकती है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय होने से कोहरे का असर थोड़ा कम हो सकता है।

8 जनवरी को कहां कैसा रहेगा मौसम

  • बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, गाजीपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, महोबा, झांसी, ललितपुर जिलों में गुरुवार को सुबह-शाम मध्यम से घने कोहरे की संभावना जताई गई है।
  • प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। राजधानी लखनऊ में ठंड व कोहरे का असर रहेगा। न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

यूपी के इन जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित

  • प्रयागराज के समस्त स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए 15 जनवरी, 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। नोएडा, ​गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, पीलीभीत, गौतमबुद्धनगर, गाजीपुर और कन्नौज जिलों में कक्षा 8वीं तक के स्कूलों को 10 जनवरी 2026 तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। ​
  • बरेली, मुरादाबाद, बदायूं और बस्ती में प्री-नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा। शाहजहांपुर, ​औरैया, मथुरा और कासगंज में 14 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।
  • बहराइच, सहारनपुर, लखीमपुर खीरी और फिरोजाबाद में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश सभी स्कूल निजी, सरकारी, सीबीएसई, आईसीएसई, अनुदान प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू रहेगा।

UP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews