
UP Weather Alert : पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी में 14 अप्रैल तक बादल बारिश की स्थिति बनी रहेगी। आज भी 35 से ज्यादा जिलों में मेघगर्जन, आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चल सकती है।
अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन इसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है। अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में भी बदलाव नहीं होगा लेकिन इसके बाद 2-4℃ की वृद्धि होगी। 14 से 17 अप्रैल के बीच प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में मौसम साफ रहेगा लेकिन पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है।
UP Weather : आज इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
- आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर, झांसी, महोबा, जालौन,ललितपुर, हमीरपुर, बांदा, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, सुल्तानपुर, गोंडा, श्रावस्ती,फतेहपुर, रायबरेली, चित्रकूट, बहराइच, अंबेडकर नगर, बलरामपुर, बलिया, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, महराजगंज, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली में बादल व बारिश।
- मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा ।
18 अप्रैल तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
- 13 अप्रैल को प्रदेश में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही झोंकेदार हवा चलने की संभावना है।
- 14 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में मौसम साफ रह सकता है। जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें के आसार है। प्रदेश में 18 अप्रैल तक बारिश बादल का मौसम बना रहेगा।
Weather Forecast




लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

