UP Weather: 33 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, कुछ स्थानों पर हो सकती है बारिश, जानें मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम के दो अंदाज नजर आ रहे हैं। कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां घना कोहरा और ठंड देखी जा रही है तो कुछ जगहों पर बारिश का असर है। चलिए जान लेते हैं कि आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा।
mP Weather

UP Weather: उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर मौसम का अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं ठंड पड़ रही है तो कहीं बारिश का असर दिखाई दे रहा है। जो मौसम बना हुआ है उसे देखते हुए लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। प्रदेश के अधिकतर हिस्से में कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक-दो दिनों में तापमान में हल्की वृद्धि होगी लेकिन 24 जनवरी से एक बार फिर तापमान में गिरावट का असर देखने को मिलेगा। प्रदेश के कुछ इलाके ऐसे भी हैं जो हल्की बारिश देखने को मिल रही है और कुछ स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया।

यहां कोहरे का अलर्ट (UP Weather)

सहारनपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मुजफ्फरनगर, बरेली, बिजनौर, शामली, रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बांदा, और संभल जैसे इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, वाराणसी और चंदौली में भी घना कोहरा छाया रहेगा। बस्ती, देवरिया, संत कबीर नगर, बलिया, मऊ, गोरखपुर, आजमगढ़, संत रविदास नगर और जौनपुर में भी कोहरे का असर देखने को मिलेगा।

यहां बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 23 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा लेकिन दोनों ही जगहों पर हल्का कोहरा छाया रहेगा। गोंडा, महाराजगंज, अमेठी, कुशीनगर, बहराइच, सीतापुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, रायबरेली, सुल्तानपुर, लखीमपुर खीरी ऐसे जिले हैं जहां घना कोहरा देखने को मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews