UP Weather : आज भी घने कोहरे-कोल्ड डे का ऑरेंज येलो अलर्ट, 2 दिन बाद मिलेगी ठंड से थोड़ी राहत

सोमवार को 30 जिलों में घने से अति घने कोहरे और 10 शहरों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में करीब 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
mP Weather

UP Weather Forecast : उत्तर प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से ठंड के साथ घने कोहरे का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से घने कोहरे की चपेट में है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और यातायात भी प्रभावित हो रहा है। आज से पछुआ हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, जिससे ठंड का असर कम होगा लेकिन 3 से 4 दिन बाद फिर से मौसम में बदलाव आएगा और शीतदिवस के साथ कोहरा छाने लगेगा। रविवार को सुल्तानपुर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बाराबंकी, अयोध्या, बरेली और शाहजहांपुर में न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।इधर, घने कोहरे और तेज ठंड के चलते कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।इस संबंध में अलग अलग जिलों के डीएम द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए है।

22 से 28 दिसंबर तक ऐसा रहेगा यूपी का मौसम

  1. 22-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क व साफ रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कहीं कहीं घने से अति घना कोहरा छाने व शीतदिवस की संभावना जताई गई है।
  2. 23-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।पश्चिमी व पूर्वी यूपी हिस्से में कहीं कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है।
  3. 24-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी व पूर्वी यूपी हिस्से में कहीं कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है।
  4. 25-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी व पूर्वी यूपी हिस्से में कहीं कहीं घना व अत्यंत घना कोहरा छाने की संभावना है।
  5. 26-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी व पूर्वी यूपी हिस्से में कहीं कहीं घना व अत्यंत घना कोहरा छाने की संभावना है।
  6. 27-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी व पूर्वी यूपी हिस्से में कहीं कहीं घना व अत्यंत घना कोहरा छाने की संभावना है।
  7. 28-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी व पूर्वी यूपी हिस्से में कहीं कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है।

आज सोमवार को कहां कैसा रहेगा यूपी में मौसम

  • कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, कानपुर नगर और रायबरेली में अत्यंत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, कानपुर नगर, रायबरेली, जालौन और हमीरपुर में कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी के इन जिलों में स्कूल बंद

  • अम्बेडकरनगर में 22, 23 और 24 दिसंबर 2025 को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी शिक्षण संस्थान इंटरमीडिएट स्तर तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक संचालित समस्त विद्यालयों पर लागू होगा।
  • अमेठी में कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय 22 से 24 दिसंबर तक बंद रहेंगे।फर्रुखाबाद में 22 और 23 दिसंबर को कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।
  • रायबरेली व मेरठ जिला प्रशासन ने नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूलों में दो दिन 22 और 23 दिसंबर का अवकाश घोषित किया है। यह आदेश सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, राजकीय मान्यता प्राप्त तथा समस्त बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा।

UP Weather Forecast Till 28 December

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews