UP Weather : बदले मौसम के मिजाज, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, छाएगा कोहरा, पढ़ें 8 दिसंबर तक के वेदर का हाल

आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी जारी रहेगी लेकिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। दिसंबर से फरवरी तक शीतलहर का असर देखने को मिलेगा।
up Weather

UP Weather Forecast : दिसंबर का महीना लगते ही उत्तर प्रदेश में ठिठुरन बढ़ने लगी है। आज मंगलवार को पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। फिलहाल 8 दिसंबर तक यूपी का मौसम यूही बना रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर से फरवरी के बीच प्रदेश के कई जिलों में औसत तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। इस दौरान शीतलहर और हल्के से मध्यम और कहीं कहीं तेज कोहरा छाने के आसार है।

मंगलवार को कहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

लखनऊ में आज सुबह-शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा,कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही रहेगी। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
झांसी, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, चित्रकुट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रामपुर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, वाराणसी, कानपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, फिरोजाबाद, उन्नाव, हमीरपुर, कौशाम्बी, बरेली, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोरखपुर, महराजगंज, पीलीभीत, मुरादाबाद, सीतापुर, बिजनौर, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा और ललितपुर पर हल्के के साथ मध्यम कोहरा।

जानिए पूरे हफ्ते कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम

  • 2-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 3-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 4-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 5-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 6-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 7-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 8-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा

सोमवार को कहां कैसा रहा यूपी का मौसम

  • पूर्वी यूपी के अपेक्षा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर कम रहा।प्रयागराज में दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई।कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
  • मेरठ सबसे ठंडा जिला रहा और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है।
  • सबसे अधिक अधिकतम तापमान कानपुर देहात जिले में 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

UP Weather Forecast till 8 December 

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews