UP Weather: उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, कोहरे की चादर में लिपटे कई शहर, 23 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड अपना असर दिख रही है। कई जिले कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं और आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ने वाला है। चलिए मौसम का हाल जान लेते हैं।
cg Weather

UP Weather: उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई है। हालांकि, सर्द हवाओं के बीच दोपहर को सूरज बादलों से बाहर आया जिससे लोगों को राहत का एहसास हुआ। ठंडी हवाओं का सितम इतनी जल्दी खत्म होने का नाम नहीं लेने वाला है और सर्दी ने जीवन को अस्त व्यस्त करना शुरू कर दिया।

लगातार ठंडी हवाएं चल रही है जिस वजह से लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग ने 3 जनवरी से प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना जताई है। आज की बात करें तो तापमान में मामूली सुधार दिखाई दे सकता है। इससे दिन में तो सर्दी से राहत मिलेगी लेकिन रात में ठंड अपना सितम जारी रखने वाली है।

सुधरेगा दिन का तापमान

उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है लेकिन रात में यह 9 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। इस दिन में तो ठंड से राहत मिलेगी लेकिन रात में शीतलता अधिक होगी। आज प्रदेश के कई हिस्सों में कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी किया गया है। इसमें बहराइच, खीरी, बरेली, लखीमपुर, श्रावस्ती जैसे जिले शामिल हैं। दो-तीन जनवरी को यहां ठंड दे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शुष्क बना रहेगा मौसम

प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। जिसकी वजह से सुबह और देर रात को कोहरे का असर नजर आएगा। आज तराई के कुछ क्षेत्र के अलावा अन्य जिलों को कोल्ड डे से राहत मिलेगी। आने वाले तीन से चार दिनों में तापमान बढ़ेगा। हालांकि 7 और 8 जनवरी से एक बार फिर बादल छाएंगे, जिस वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

यहां कोल्ड डे का अलर्ट

बलरामपुर,बहराइच, लखीमपुर, बस्ती, गोंडा, खीरी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, सुल्तानपुर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, बागपत, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, संभल जैसे इलाकों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।

ऐसा होगा यूपी का मौसम (UP Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी में ठंड का असर बढ़ने वाला है। उत्तर पूर्व दिशा से बर्फीली हवाएं आने के कारण तापमान में गिरावट होगी। घने कोहरे के साथ कंपा देने वाली सर्दी की संभावना जताई गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews