UP Weather : 7 अगस्त तक वर्षा का दौर, आज 20 जिलों में बारिश-वज्रपात-मेघगर्जन का अलर्ट, पढ़े IMD अपडेट

आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।इस दौरान पूरे प्रदेश में बादल गरजने के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरन पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
UP Weather

उत्तर प्रदेश में 7 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। आज शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। 01 जून से 31 जुलाई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 318.29 मिमी के सापेक्ष 385.6 मिमी रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 21% अधिक है। पूर्वी यूपी में अनुमानित बारिश 385.02 मिमी के सापेक्ष 304.6 मिमी रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 21% कम है।

आज शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती और संत कबीर नगर में गरज चमक के साथ तेज बारिश , गरज चमक के साथ वज्रपात।
  • मऊ, बलिया, गाज़ीपुर, चंदौली, वाराणसी, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, अयोध्या बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, शाहजहांपुर, बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, हाथरस, अलीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद , बुलंदशहर ,मथुरा, आगरा, इटावा, औरैया, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, कौशांबी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, मीरजापुर, संत रविदास नगर और सोनभद्र में कुछ जगहों पर हल्की बारिश ।

7 अगस्त तक जारी रहेगा यूपी में बारिश का दौर

  • 1-08-2025: पश्चिमी/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 2-08-2025: पश्चिमी/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 3-08-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 4-08-2025: पश्चिमी  / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 5-08-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 6-08-2025: पश्चिमी  / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 7-08-2025: पश्चिमी  / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।

UP Weather Forecast till 7 August

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews