UP WEATHER: मानसून सक्रिय, 25 से ज्यादा जिलों में मेघगर्जन के साथ भारी बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से हवाएं

मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। पांच जुलाई से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी और झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
mp Weather

उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी 10-11 जुलाई तक प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। शनिवार को 28 जिलों में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

शुक्रवार को प्रदेश के 20 जिलों में बारिश हुई। कानपुर में 15 साल बाद 3 जुलाई को 108 मिमी बारिश हुई। इससे पहले, 1 जुलाई 2011 को 101 मिमी बारिश हुई थी। 1 जून से अब तक प्रदेश में 64.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 112.5 मिमी से 43 प्रतिशत कम है। खास करके बुलंदशहर, एटा, संभल, गोंडा, आगरा, हाथरस, ललितपुर, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर में अच्छी बारिश हुई है।

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई तक गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है। इस दौरान 4 व 5 जुलाई को कहीं-कहीं उमस वाली गर्मी का भी असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को सोनभद्र, महोबा, झांसी, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, फतेहपुर, जालौन, हमीरपुर और ललितपुर में भारी बारिश के साथ-साथ मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया है।

गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस-पास के क्षेत्र।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews