UP Weather : एक्टिव हो रहा नया सिस्टम, गुरूवार से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बादल बारिश-तेज हवा का अलर्ट, जानें IMD अपडेट

18 अप्रैल से पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
UP Weather

UP Weather : अगले 24 घंटे में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसके असर से एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मौसम बदलेगा। इस दौरान 17 से 20 अप्रैल प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिसे तो न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 18 से 20 अप्रैल के बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा हवा के असर से पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। 18 व 19 अप्रैल को पुरवाई के असर से बादलों की आवाजाही रहेगी और 19 अप्रैल को बूंदाबांदी की परिस्थितियां बनेगी।

आज बुधवार को यूपी के जिलों में कैसा रहेगा मौसम

  • बुधवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाज़ीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर , संतकबीर नगर , बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, फरुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव , बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर लखनऊ में ताप सूचकांक 50-60℃ के बीच रह सकता है।
  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं और मैनपुरी में ताप सूचकांक 40-50°C के बीच रहने की संभावना है।

पूरे हफ्ते के यूपी के मौसम का ताजा हाल

  • 17 अप्रैल को पूर्वी यूपी में बारिश होगी लेकिन पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
  • 18 अप्रैल से यूपी के दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।
  • 19 अप्रैल को भी पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बादल, बिजली और बारिश की संभावना ई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।
  • 20 अप्रैल को भी यूपी के दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद 21-22 अप्रैल से मौसम फिर से साफ होने के आसार हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews